रांची, अप्रैल 1 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुढ़ाखुखरा के महुआजाड़ी मोड़ पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बेड़ो थाना क्षेत्र के करंजटोली निवासी पंकज महली, पिता मट्टू महली के रूप में हुई है। वहीं उसी गांव के बुधवा उरांव, पिता धुर्वा उरांव घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। बताया जाता है कि ट्रक बेड़ो से ईंट लाने मैकलुस्कीगंज जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब चार बजे महुआजाड़ी मोड़ पर तेज गति के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ट्रक से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को रिम्स ले जाया गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.