बुलंदशहर, मई 15 -- नरसेना क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा में शुक्रवार शाम तेंदुआ दिखने की सूचना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक एक आम के बाग में तेंदुआ बैठा देखा गया, जिसने एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीण काफी दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ होने का दावा करते आ रहे हैं। वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची है और पिंजरा लगाने की तैयारी कर रही है।

घटना का विवरण गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि शाम के समय वे खेत की ओर गए थे, तभी बाग में हलचल देखी। पास जाकर देखा तो तेंदुआ एक कुत्ते को दबोचे हुए था। शोर मचाने पर वह कुत्ते को लेकर पास के मक्के के खेत में घुस गया।

वन विभाग की प्रतिक्रिया घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ...