गंगापार, फरवरी 14 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर महुआव और सोभनाथ शिव मंदिर के अलावा भलुहा के प्राचीन शिव मंदिर,घंटाहे बाबा शिव मंदिर, गिरगोंठा के सत्यसरन शिव मंदिर, घोंघी डैय्या के देवरिहवा बाबा सहित अन्य छोटे-बड़े शिव मंदिरों में भव्य आयोजन किए गए हैं। इस अवसर पर भक्तजन जलाभिषेक के बाद फल-पुष्प और अन्य पूजन सामग्री भगवान शिव को अर्पण करेंगे। दोनों मंदिरों के पुजारियों ने बताया कि इस अवसर पर कीर्तन और रामचरित मानस के पाठ भी किए जाएंगे। टाउन के महारानी मंदिर और कोआपरेटिव बैंक के पास मंदिर में भी प्रसाद का वितरण का कार्यक्रम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.