गोपालगंज, फरवरी 16 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के समीप रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक गोपालपुर थाना क्षेत्र के चैलवा गांव के मदन शर्मा का बेटा आकाश शर्मा था। हादसे में घायल उसी गांव के इंद्रदेव शर्मा का बेटा उमेश शर्मा बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उमेश शर्मा अपनी बाइक लेकर बहन के घर महुअवा जाने के लिए निकला था। इस दौरान वह आकाश शर्मा को अपनी बाइक पर बैठा लिया और दोनों महुअवा गांव के लिए निकल गए। बहन के घर से मिलने व स्थानीय बाजार में सामानों की खरीदारी करने के बाद दोनों वापस बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वह जैसे ही अभी महुअवा गांव के समीप पहुंचे कि अचानक उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिस...