जहानाबाद, अप्रैल 15 -- अरवल निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव में रास्ते को लेकर विवाद में दीपक कुमार के साथ मारपीट हुई है। मारपीट में दीपक कुमार जख्मी हुए हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इस मामले में जख्मी दीपक कुमार के द्वारा सदर थाने में 6 लोगों पर मारपीट करने के आरोप में आवेदन दिया गया है। दीपक कुमार के आवेदन पर मामले की जांच करते हुए करवाई की जा रही है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि रास्ते को लेकर मारपीट हुई है जिसमें दीपक कुमार के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, सात जख्मी यह भी पढ़ें- सड़क विवाद में मारपीट, चार पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- चकमार्ग काटा, विरोध करने पर खदेड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...