मही नदी का तटबंध टूटने से तीन पंचायतों के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, बेपटरी हुई जिंदगी
छपरा, सितम्बर 6 -- सैकड़ों घरों में घुसा पानी, फसलें बर्बाद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर कर रहे पलायन फोटो- 22 - दिघवारा के त्रिलोकचक गांव मे बाढ़ के पानी से घिरा पूरा गांव 24 दिघवारा के केशरपुर त्रिलोकचक सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी 25 दिघवारा के रामदास चक गांव मे बाढ़ के पानी से घिरा गांव दिघवारा, निसं । प्रखंड क्षेत्र में मही नदी का पानी अचानक कहर बनकर टूट पड़ा है। मही नदी का पानी त्रिलोकचक पंचायत के केशरपुर, कनकपुर, इसमेला, रघुनाथपुर ककढ़िया, श्रीनगर, त्रिलोकचक, टरवां सहित कई गांवों में पानी फैल गया है। वहीं कुरैया पंचायत के अहिमन पट्टी, पगुरहा और कुरैया गांव भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। इसके अलावा बरुआ पंचायत के रामदासचक गांव से गंगा का पानी गिरने से बरुआ, रामदासचक और फरहदा गांवों में भी बाढ़ का पानी पहुंच जाने से स्थिति गंभीर बनी हुई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.