महीनों से सफाई न होने पर बजबजाती नालियां, आक्रोश
गंगापार, मई 31 -- मांडा ब्लॉक की ग्राम सभा महुआरी खुर्द में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की अधिकांश नालियां महीनों से सफाई न होने के कारण चोक होकर बजबजा रही हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं दुर्गंध और गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। नालियों में जमा कूड़ा-कचरा और गंदा पानी मच्छरों के प्रजनन का कारण बन रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासी मो. बकरीदू ने बताया कि गांव के बच्चे रोजाना गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। नालियों से उठने वाली दुर्गंध के कारण घरों में रहना मुश्किल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.