महीनों से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट, अंधेरे में बसंत लाल इंटर कॉलेज क्षेत्र
बलरामपुर, मई 29 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर स्थित बसंत लाल इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के दाहिनी ओर लगी हाईमास्ट लाइट कई महीनों से बंद पड़ी है, जिससे शाम ढलते ही आसपास का पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग उठाई है।विद्यालय के प्रबंधक विवेक गोयल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत लगभग 6.27 लाख रुपये की लागत से 12.50 मीटर ऊंची हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई थी। प्रारंभ में इससे दूर-दूर तक बेहतर रोशनी मिलती थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण अब यह पूरी तरह बंद है। लाइट बंद होने से विद्यालय परिसर, आसपास के निवासियों के साथ राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.