मैनपुरी, मार्च 26 -- थाना क्षेत्र में साफ-सफाई का हाल बेहाल है। ग्रामीणों की शिकायत पर भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि कई महीनों से क्षेत्र में कोई सफाईकर्मी नहीं आ रहा है। जिससे नालिया गंदगी से बजबजा रही हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। जिससे आने वाली बदबू से लोगों को जीना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने गांव में साफ सफाई की मांग ग्राम प्रधान व सचिव से की थी, लेकिन प्रधान ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब लोगों को बीमारियां फैलने का डर भी सताने लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.