महीनों से गैर हाजिर चल रहे 7 पुलिसकर्मी निलंबित
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। यह पुलिसकर्मी लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। एसएसपी डॉ. ख्याति ने समीक्षा में पाया कि जिले के विभिन्न थाना और शाखाओं में तैनात सात पुलिसकर्मी एक माह या उससे अधिक समय से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में थाना पसगवां में तैनात एसआई कमला प्रसाद सरोज, थाना ईसानगर के एसआई अनिल वर्मा, थाना मोहम्मदी के मुख्य आरक्षी पुरुषोत्तम सिंह, यातायात शाखा के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, थाना हैदराबाद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.