गिरडीह, जून 12 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी डोरंडा पंचायत के रसोईयाटांड़ स्थित जगदीश महतो के घर के पास तथा पुराना बस स्टैंड में दिनेश पांडेय के घर के समीप लगे चापाकल कई महीनों से खराब पड़े थे। इससे स्थानीय ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसी बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के जेई से संपर्क किया और ग्रामीणों की पेयजल समस्या से अवगत कराया। उन्होंने जनहित को देखते हुए खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने का आग्रह किया। राजू पाण्डेय की पहल के बाद विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन मरम्मत कर्मियों की टीम को भेजा। ...