सोनभद्र, मई 16 -- म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के खैराही गांव में स्थित आरओ प्लांट द्वितीय महीनों से बंद पड़ा है। अब तक हर घर नल योजना के लिए खोदाई के दौरान कटा केबल नहीं जोड़ा गया। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसे लेकर संबंधितों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक संबंधितों के माध्यम से इसे सही नहीं किया जा सका है। ग्रामीण राम बली, सोमारु, हरिश्चन्द्र, भोला, अत्रि लाल, फूलचंद ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए शीघ्र प्लांट की विद्युत आपूर्ति बहाल कराये जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आवास आवंटन के 14 साल बाद भी नहीं हुआ विद्युतीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...