लातेहार, फरवरी 20 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के लंका- चमरडीहा- मंगरा सड़क का निर्माण महीनों पहले शुरू हो गया है, लेकिन अब तक कार्य स्थल पर योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है। जो ठेकेदार की मनमानी रवैये को ही दर्शाता है। वहीं विभागीय अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साध कर ठीकेदार को बढ़ावा दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही सड़क निर्माण शुरू हुआ था , योजना बोर्ड लगाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की गई थी। ताकि योजना बोर्ड से यह पता चल सके कि किस विभाग से कितनी प्राक्कलित राशि से सड़क निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों की मांग को नजरअंदाज कर दिया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.