फतेहपुर, मार्च 13 -- फतेहपुर, संवाददाता।दीपावली और होली पर्वो में मानदेय न मिलने और महीनों का बकाया होने पर रोजगार सेवकों का गुस्सा बढ़ने लगा है। मनरेगा के साथ ही क्रॉप सर्वे जैसे अतिरिक्त भार से नाराजगी व्याप्त है। आर्थिक संकट से जूझने को मजबूर कर्मचारियों को मात्र आश्वासन दिया जा रहा है। महासंघ के आहवाहन पर सेवक आंदोलन पर उतर आए है। जिले से लेकर ब्लॉकों में मनरेगा में कार्यरत जिम्मेदार व रोजगार सेवक के घरों में दीपावली और होली जैसे पर्वो में खुशियां बदरंग रही है। प्रत्येक ब्लॉकों के रोजगार सेवकों और कर्मचारियों का मानदेय करीब दस माह से लंबित पड़ा है। जिसके कारण जीवकोपार्जन सहित आर्थिक संकट की समस्या खड़ी होती जा रही है। जिसको लेकर महासंघ के आहवाहन पर ब्लॉकों के कर्मचारी आंदोलन पर उतर आए है। मुख्यमंत्री और डीएम को संबोधित बीडीओ को ज्ञापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.