महीने भर में एक लाख से अधिक ऋण गारंटी जारी
नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 'आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0' के तहत जारी गारंटी की संख्या एक महीने के भीतर एक लाख के पार पहुंच गई और कुल राशि 48,484 करोड़ रुपये हो गई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, नौ जून, 2026 तक इस योजना के तहत कुल 1,06,549 गारंटी जारी की जा चुकी हैं, जिनकी कुल राशि 48,484.26 करोड़ रुपये है। यह ऋणदाताओं को दिए जा रहे ऋण संरक्षण के व्यापक स्तर को दर्शाता है। ईसीएलजीएस 5.0 को पांच मई, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। इस योजना का उद्देश्य पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न नकदी की चुनौतियों से निपटने के लिए मौजूदा उधारकर्ताओं को 2.55 लाख करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त कर्ज उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- ऋण गारंटी योजना अगस्त तक बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.