गया, मई 30 -- शेरघाटी के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में 12 प्रशिक्षु शिक्षकों को शनिवार को एक समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। डोभी के बजौरा स्थित दो अलग-अलग निजी शिक्षक प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए शिक्षकों का दल यहां आया था। जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु शिक्षकों ने मई माह की शुरुआत में विद्यालय में योगदान दिया था और एक माह तक विद्यालय में रहकर शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाने की विभिन्न विधियों एवं व्यवहारिक शिक्षण कौशल का प्रशिक्षण लिया।

प्रस्तावना विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजकुमार सिंह ने कहा कि सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने अनुशासित ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा बच्चों को पढ़ाने की कला और शिक्षण कौशल को गंभीरता से सीखा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण के दौरान अर...