बरेली, जून 12 -- जैन समाज की संस्था श्री महावीर निर्वाण समिति की ओर से 'भगवान पार्श्वनाथ स्वास्थ्य महा शिविर' आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर हर 14वें दिन यानी माह में दो बार जैन मंदिर, रामपुर गार्डन स्थित धर्मशाला में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लगेगा। प्रेस वार्ता में संगठन मंत्री सौरभ जैन ने बताया कि शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक विधा के हृदय, अस्थि, स्त्री, न्यूरो, कैंसर, मधुमेह सहित ढाई दर्जन से अधिक विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। डॉ. पीके जैन ने बताया कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क कराया जाएगा। पंजीकरण शुल्क मात्र 20 रुपये रखा गया है। इस दौरान संयोजक सत्येंद्र कुमार जैन, मनीष जैन, सुनील जैन, धनंजय जैन, अतुल जैन, नीति जैन आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- महीने दो बार लगेगा भगवान पार्श्वनाथ स्वास्थ्य महा शिविर यह भी पढ़ें- महावीर...