चाईबासा, मई 12 -- चाईबासा। पंचायत सचिवालय में जनप्रतिनिधियों के बैठने और सभा करने की व्यवस्था होगी। उनके लिए अन्य संसाधन भी उपलब्ध होंगे। जिले के सभी पंचायत मुख्यालयों में हर माह की 19 तारीख को सशक्त पंचायत दिवस मनाया जाएगा। इस आशय को लेकर जिला पंचायती राज विकास के की ओर से कार्य शुरू किया गया है। पंचायत में खराब जलमीनारों को ठीक कराया जाएगा। जिला पंचायतीराज पदाधिकारी सविता टोप्पनो ने कहा कि पंचायत के विकास के सारे कार्य 15वें वित्त के माध्यम से कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- सभी पंचायतों के शत प्रतिशत चापाकलों व जलमीनारों को करें दुरुस्त : डीडीसी यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर 19 से होगी शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...