महीनेभर से ट्रांसफार्मर खराब, बिजली-पानी की दिक्कत
गंगापार, मार्च 28 -- एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने से स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नवरात्र के एक दिन पहले ट्रांसफार्मर आया भी तो एक घंटे में ही पुनः फुंक गया। मांडा क्षेत्र के हाटा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित पियरी ग्राम पंचायत के कुशवाहा बस्ती का 10 केवीए का ट्रांसफार्मर एक महीने से खराब है। मोहल्ले के बाल गोविन्द कुशवाहा, नेब्बूलाल कुशवाहा, इंद्रेश कुमार, लक्ष्मीकांत कुशवाहा, गायत्री प्रसाद, राम नारायण, सीताराम कुशवाहा आदि ने कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की। आनलाइन सूचना भी दर्ज कराई, लेकिन अभी तक मोहल्ले का ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पाया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर अक्सर खराब ही रहता है। लोगों ने कनेक्शन के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की भी अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.