सीवान, मार्च 14 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इस वर्ष के फरवरी महीने में दुर्घटना व आपात सेवाओं के तहत कुल 12 हजार 839 मरीजों का इलाज किया गया है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, इलाज पाने वालों में 6 हजार 889 महिला, 5 हजार 948 पुरुष व 2 ट्रांसजेंडर मरीज शामिल हैं। सबसे अधिक मरीजों का इलाज सदर अस्पताल में हुआ, यहहां पूरे महीने में 10 हजार 72 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें से 4 हजार 959 महिलाएं व 5 हजार 113 पुरुष शामिल हैं। अन्य अस्पतालों की बात करें तो सीएचसी सिसवन में 669, सीएचसी भगवानपुर हाट में 383, एसडीएच महाराजगंज में 252, सीएचसी हसनपुरा में 224 व सीएचसी हुसैनगंज में 200 मरीजों का इलाज किया गया। इसके अलावा सीएचसी रघुनाथपुर में 161, सीएचसी बसंतपुर में 145, सीएचसी अंडर में 138, सीएचसी लकड़ी नबीगंज में 120, पी...