हाजीपुर, मई 27 -- जंदाहा। संवाद सूत्र महीसौर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को गलत नीयत से अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में अगवा गई नाबालिग लड़की के पिता ने महिसौर निवासी भरत कुमार एवं राजू कुमार तथा विकास कुमार,धर्मशिला देवी, राम जन्म साहनी, रामबाबू साहनी एवं नंदिनी देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते 19 मई की रात्रि करीब 2:30 बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री अपने घर से शौच के लिए बाहर गई थी जो देर तक वापस नहीं आई। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। यह भी पढ़ें- महिसौर के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण खोजबीन के दौरान ही जानकारी मिली कि आरोपी भरत कुमार एवं राजू कुमार द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को गलत नीयत से अपहरण कर लिया गया है। बताया गया है कि जब उनके स्व...