महिसारी में करंट लगने से एक की मौत
समस्तीपुर, मार्च 22 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के महिसारी वार्ड 14 में रविवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के राम सुधार सहनी के पुत्र राम ईश्वर सहनी (36) के रूप में की गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज कर छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि राम ईश्वर अपने घर के बगल स्थित नल-जल पर पैर हाथ धोने गए थे इसी दौरान बगल में ही बिजली के खंभे से स्पर्श कर गया। उसके बाद परिजन और आसपास के लोग जब तक घटना स्थल पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। राम ईश्वर अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.