मधुबनी, फरवरी 19 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के महिसाम गांव में ताला तोड़कर एक व्यक्ति के घर में चोरी करने तथा पांच व्यक्ति के घर मे चोरी का प्रयास करने के मामले में एक और अप्राथमिकी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। धराया अप्राथमिकी आरोपित मधेपुर गांव निवासी विष्णुदेव मेहतर का पुत्र लक्ष्मण कुमार मेहतर(21) बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक आनंद किशोर रजक ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। वह महिसाम गांव में ताला तोड़कर एक व्यक्ति के घर मे चोरी करने तथा पांच व्यक्ति के घर में चोरी का प्रयास करने के मामले को लेकर मधेपुर थाना में दर्ज एफआईआर 19/26 का अप्राथमिकी आरोपित है। उसकी गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज व अनुसंधान के आधार पर की गई है। यह जानकारी मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने दी है। थानाध्यक्ष ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.