मधुबनी, मार्च 18 -- मधेपुर। मधेपुर प्रखंड के महिसाम गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार शाम हिन्दू भाइयों की तरफ से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। यह भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन पैक्स चेयरमैन फुलेंद्र झा की अगुआई में हुआ। महिसाम गांव में आयोजित इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी की तहजीब दिखी। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदार व आमलोग तशरीफ लाए। पैक्स अध्यक्ष फुलेंद्र झा तथा भाजपा नेता राजाराम शंकर ने कहा कि इफ्तार पार्टी के आयोजन से आपसी एकता और भाईचारा और प्रगाढ़ होता है। साथ ही नेकी मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का सामाजिक आयोजन हिन्दू-मुस्लिम एकता व भाईचारे का मिसाल होते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अप्रतिम आयोजन में सभी धर्म के लोग एकसाथ मिल बैठकर आपसी भाईचारे का पैगाम देते हैं। इफ्तार पार्टी में पैक्स चेयरमैन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.