वडोदरा, जुलाई 11 -- गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दो व्यक्ति अब भी लापता हैं। जिनकी नदी में लगातार तलाश चल रही है। बुधवार सुबह पादरा कस्बे के निकट गंभीरा गांव के पास चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। यह पुल आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ता है। वडोदरा के जिलाधिकारी अनिल धमेलिया ने कहा, 'गुरुवार रात एक और शव मिलने के साथ ही पुल ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। दो लोग अभी भी लापता हैं।' नदी में उफान के कारण देर रात बचाव अभियान को सुबह तक के लिए रोक दिया गया था। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों की कम से कम 10 टीमें खोज और बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.