सहरसा, दिसम्बर 16 -- महिषी एक संवाददाता । सोमवार को महिषी थाना क्षेत्र के महिषी के सामने पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर के बगल में पानी में करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर महिषी थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को पानी से निकालने के बाद कागजी कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस राह से अपने खेतों पर काम करने जा रहे कुछ किसानों ने पानी में शव देखा। शव होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा महिषी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही महिषी थाना के एएसआई तारकेश्वर राम सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पानी से निकाला गया जो पूर्णत: नग्न अवस्था में था। ग्रामीणों के अनुसार वह मृतक व्यक्ति महिषी गांव में पिछले करीब माह से विक्षिप्त अवस्था घुमा करता था। कल भी ये महिषी में विश्वकर्मा चौक के समीप नग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.