भागलपुर, जून 9 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर दो विभिन्न गांवों से तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार महिषी थाना पुलिस द्वारा पस्तवार गांव में छापेमारी कर वारंटी अशोक पासवान एवं मनोज पासवान को गिरफ्तार किया गया। वहीं महिसरहो गांव में छापेमारी कर दिनेश साह को गिरफ्तार किया गया। महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...