सहरसा, फरवरी 13 -- महिषी एक संवाददाता । राज्य शिक्षा एवं शोध प्रशिक्षण परिषद, शिक्षा विभाग, पटना के द्वारा महिषी की बेटी व स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय की पूर्व शिक्षिका रजनी कुमारी को पीएम ई विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत ई वीडियो कंटेंट बनाने के लिए विशेष तौर आमंत्रित किया गया। पीएम ई विद्या के ई वीडियो कंटेंट के तहत मध्य विद्यालय के अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए सुलभ शब्दों में ज्ञान वर्धन के लिए डिजिटल माध्यम के द्वारा शिक्षिका रजनी का वीडियो व्याख्यान रिकॉर्ड करके एससीआरटी, पटना के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीटीएच चैनल पर प्रसारित हुआ है। बता दें कि वर्तमान में रजनी बिहार लोक सभा आयोग़ द्वारा प्रोन्नत होकर प्राथमिक विद्यालय रजौरा, कहरा में प्रधान शिक्षिका के रूप में पदस्थापित है। जिला सहित गांव महिषी में अनेकों शिक्षाविद और शुभेच्छु प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.