सहरसा, जनवरी 28 -- महिषी एक संवाददाता । 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर लाल किला में हुए झंडोत्तोलन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित प्रखण्ड की दो महिला मुखियों को दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो.सतपाल सिंह बघेल ने सम्मानित किया। बता दें कि प्रखण्ड के नहरवार पंचायत की मुखिया नूतन भारती एवं वीरगांव पंचायत की मुखिया अर्चना आनन्द सहित उनके पति नन्दन कुमार एवं शिवेंद्र कुमार जीसू को लाल किला में होने वाले राष्ट्रीय महापर्व के झंडोत्तोलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुखिया प्रखण्ड की दो मुखियों सहित पूरे बिहार से 11 महिला मुखियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री ने उनसबों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया। मुखिया द्वय ने कहा कि इतने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.