लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- रामवाटिका धाम में चल रहे महायज्ञ, रामलीला व रासलीला में भारी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। मंगलवार की रात में रासलीला में महिषासुर वध का मंचन किया गया। महिषासुर का वध होते ही पूरा पांडाल देर रात तक मां काली के जयकारों से गूंजता रहा। मंचन देखने के लिए गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंचन में दिखाया गया कि राक्षस महिषासुर के अत्याचारों से देवता और पृथ्वी लोक के लोग परेशान हो जाते हैं। इसके बाद देवी शक्ति के रूप में मां काली प्रकट होती हैं और भीषण युद्ध के बाद महिषासुर का वध कर मां काली धर्म की रक्षा करती हैं। लोगों ने देर रात तक लीला का आनंद लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला, प्रबंधक रामकुमार शर्मा, अचल अवस्थी, बाल कृष्ण दीक्षित, राम बाबू शुक्ला, दिलीप शर्मा, योगेंद्र मिश्रा, श्याम बाबू शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.