नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- तमिलनाडु पुलिस ने एक महिला आईएएस अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सत्ताधारी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) विधायक सी. अरुल विग्नेश को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक विग्नेश को शुक्रवार शाम उनके आवास से हिरासत में लिया गया। चार घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद शुक्रवार देर रात एक स्थानीय अदालत ने उन्हें 11 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शनिवार तड़के उन्हें कुड्डालोर केंद्रीय कारागार की उच्च सुरक्षा वाली बैरक में रखा गया है। जिला कलेक्टर के पद पर तैनात महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि लगभग तीन महीने पहले एक कार्यक्रम के दौरान विधायक विग्नेश ने उनके कपड़ों पर अभद्र टिप्पणी की थी। उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और उनके निजी दायरे में दखल देने की कोशिश की। इसके अलावा विधायक पर व्हाट्सऐप के जरिए अश्लील संदेश भेजने और ...