महिला 20 जून से लापता, सनहा दर्ज
सिमडेगा, जून 23 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लचरागढ़ निवासी पंकज कुमार साहू की पत्नी पूजा देवी 20 जून 2026 की सुबह से लापता बताई जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, पूजा देवी अपने बेटे और बेटी को घर पर छोड़कर कहीं चली गईं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, पूजा देवी का विवाह वर्ष 2019 में लचरागढ़ में हुआ था। उनका मायका लोहरदगा जिले के ईटा गांव में है। पूजा देवी के अचानक लापता हो जाने से उनके ससुराल एवं मायके पक्ष के लोग काफी चिंतित हैं। परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिवार के सभी सदस्य मानसिक रूप से परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिवार के सदस्यों ने कोलेबिरा थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है। दर्ज आवेदन के आलोक में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। परिवार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.