बागेश्वर, फरवरी 8 -- बागेश्वर। युवा होली समिति की यहां आयोजित बैठक महिला होली महोत्सव को लेकर चर्चा की। चतुर्थ महिला होली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा महिला होली प्रतियोगिता का आयोजन 22 फरवरी को किया जाएगा। निर्णायक उमेश शाह ने बताया कि प्रत्येक महिला टीम में दो बालिकाओं का होना अनिवार्य होगा। साथ ही बाहरी होलियार प्रतिभागियों के आने जाने और खाने पीने की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले टीमों को नगद धनराशि और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रथम आने वाले टीम को 11000, द्वितीय 5500 और तृतीय आने वाले को 3500 की नगद धनराशि दी जाएगी। इस मौके पर अनुज शाह गंगोला, नवीन रावल, हरीश सोनी, मनोज औली, अंकित नगरकोटी, रमेश दानू, उमेश गिरी गोस्वामी, मनोज बचखेती, नवीन सिंह रावल, रचित शाह, उमेश शाह आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.