महिला होमगार्ड जवानों को मिलना चाहिए 50 प्रतिशत आरक्षण : राजीव
बोकारो, जुलाई 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 5 पत्थरकट्टा स्थित पुस्तकालय मैदान में रविवार को महिला होमगार्ड जवानों की आमसभा आयोजित हुई। जिसका नेतृत्व झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव तिवारी ने किया। महासचिव ने कहा कि महिला होमगार्ड जवानों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। बोकारो जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं विभिन्न ड्यूटी स्थलों पर महिला होमगार्ड जवानों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला जवान हर जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ कर रही हैं, इसलिए उन्हें ड्यूटी आवंटन में समान अवसर मिलना चाहिए। इस मांग को लेकर सोमवार को जिला समादेष्टा और उपायुक्त बोकारो को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि एक माह के भीतर मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.