रांची, अप्रैल 8 -- रांची। आगामी 29 अप्रैल से 10 मई तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित होनेवाली 16वी हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड टीम का ट्रायल बुधवार को हुआ। यह ट्रायल जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित हुआ, जिसमें झारखंड के सिमडेगा, खूंटी, रांची और गुमला जिला से 61 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कई घंटे ट्रायल लेने के बाद 30 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं, जिनका विशेष कैंप लगाया जाएगा। कैंप के बाद 18 बेहतर खिलाड़ियों को झारखंड टीम में चुना जाएगा, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, दशरथ महतो सहित कई प्रशिक्षक शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.