महिला हॉकी : स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर बना विजेता
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला खेल स्टेडियम में 13 मार्च से चल रही राज्य महिला आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया। फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और बालिका छात्रावास अयोध्या के बीच खेला गया। अयोध्या के दो गोल के मुकाबले तीन गोल कर स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर विजेता हो गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सदर विधायक और भारत विकास परिषद की ओर से प्रतियोगिता के सभी खिलाड़ियों और निर्णायकों को आंवले से बने उत्पाद भी दिए गए। अभिषेक श्रीवास्तव ने महिला खिलाड़ियों के लिए सैनेट्री पैड वितरित किया। हॉकी प्रतापगढ़ के सचिव आजम अली ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी। भारत विकास परिषद की तरफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.