प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला खेल स्टेडियम में हो रही राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को सात मैच खेले गए। पहले मैच में विवेक अकादमी वाराणसी की टीम ने प्रतापगढ़ को 2-1 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में भदोही की टीम ने बिजनौर को 1-0 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में बाराबंकी की टीम ने मेरठ को 15-0 से पराजित किया। चौथे मैच में गोरखपुर और प्रतापगढ़ के बीच 2-2 गोल से मुकाबला बराबरी पर रहा। पांचवें मैच में बिजनौर ने गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज को 9-1 से शिकस्त दी। छठवें मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या ने विवेक अकादमी वाराणसी को 2-1 से हराया। सातवें मैच में गोरखपुर और प्रयागराज के बीच मुकाबला 1-1 गोल से बराबरी पर रहा। इस दौरान हॉकी प्रतापगढ़ के संयुक्त सचिव शकील अहमद, भारतीय रेलवेज से सेवानिवृत्त वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.