महिला हैंडबॉल में खिलाड़ियों का दिखा उत्साह
बरेली, अप्रैल 3 -- फरीदपुर। फ्यूचर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन मैदान पर जोश, जज़्बा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां देशभर से आई महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। खिलाड़ियों ने तेज़ रफ्तार, सटीक पासिंग, शानदार डिफेंस और प्रभावशाली रणनीति का प्रदर्शन करते हुए हर मैच को संघर्षपूर्ण और दिलचस्प बना दिया। मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधायक राघवेंद्र शर्मा रहे। जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.