महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाएं थानेदार: एसपी
महाराजगंज, जून 20 -- महराजगंज, निज संवाददाता। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पीड़ितों की समस्याओं व शिकायतों को सुना। निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी व संवेदनशील बनाया जाए। ताकि पीड़ित या शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से थाना क्षेत्र से पुलिस कार्यालय तक न आना पड़े।जनसुनवाई में एसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर वहीं सुनिश्चित किया जाए। जिससे लोगों को त्वरित न्याय व बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.