सीतापुर, दिसम्बर 13 -- इमलिया सुल्तानपुर। इमलिया सल्तानपुर में शनिवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से जा रही महिला के कुंडल नोच लिए। कान में चोट आने से महिला दर्द से कराह उठी। बदमाश बाइक से फर्राटा भरते हुए भाग निकले। तहरीर पर इमलिया सुल्तानपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लखीमपुर खीरी के मितौली मझिगवां निवासी कौशल अपनी पत्नी सुनीता व दो बच्चो के साथ इमलिया सुल्तानपुर स्थित रिश्तेदारी में आए थे। शनिवार दोपहर में कौशल परिवार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वह महोली हरगावं रोड पर बंजरिया के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे बाइक सवार नबाबपोश दो बदमाश आए। बदमाशों ने बाइक कौशल की बाइक के बगल में लगा दी। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने सुनीता के कान पर झपट्टा मारकर सोने के कुंडल नोच लिए। कान फटने से सुनीता दर्द से कराह उठी। कौशल ने चीख ...