खगडि़या, मई 28 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मानसी खेल मैदान में गुरुवार को महिला हीरोज क्लब की बैठक में नई कमेटी का गठन कि या गया। नई कमेटी के अध्यक्ष पद पर जदयू के प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतो चुने गए। वहीं बैठक में उपाध्यक्ष पद पर जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, राजाराम सिंह, सचिव शंकर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आमीर पासवान, कार्यालय सचिव विभीषण कुमार, संरक्षक पद पर ओमप्रकाश चुने गए। इसके अलावा कमेटी में अन्य पदों पर भी चयन किया गया जबकि कार्यकारिणी का गठन किया गया।

महिला हीरोज क्लब का इतिहास इधर कमेटी के अध्यक्ष पद चुने जाने के बाद सुमित सिंह महतो ने बताया कि महिला हीरोज क्लब का गठन वर्ष 1994 में किया गया था। वहीं मानसी की महिला फुटबॉल टीम कई राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैच खेल चुकी है। वहीं मानसी महिला फुटबॉल टीम को और सशक्त एवं मजबूत करने के लि...