भदोही, दिसम्बर 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। शासन की मंशानुरूप ब्लॉक सभागार ज्ञानपुर और औराई सभागार में स्वयं सहायता समूह द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शासन स्तर से महिला हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद किया गया। तीन सदस्यीय सर्वे टीम द्वारा जिले के औराई और ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में महिला क्रेंद्रित नीतियों का स्थलीय सर्वे किया गया। सर्वे टीम में प्रोफेसर पूनम कुमारी, धीरज सिंह एवं कुलदीप उपाध्याय ने योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों, आत्मविश्वास में वृद्धि, आर्थिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक सम्मान के विषय पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने अपना विचार व्यक्त की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.