पाकुड़, अप्रैल 2 -- पाकुड़। सदर प्रखंड पाकुड़ की झिकरहट्टी पूर्वी ग्राम पंचायत ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के अंतर्गत "महिला हितैषी पंचायत" थीम में दीन दयाल उपाध्याय सतत विकास पुरस्कार में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर झारखंड राज्य एवं पाकुड़ जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। पंचायत को यह सम्मान स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों की उत्कृष्ट प्राप्ति, महिला सशक्तिकरण, समावेशी विकास एवं प्रभावी सुशासन के लिए प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन कर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। झिकरहट्टी पूर्वी ग्राम पंचायत ने पंचायत उन्नति सूचकांक में 76.1 अंक प्राप्त कर "ग्रेड-ए (फ्रंट रनर)" श्रेणी में स्थान अर्जित किया है। पंचायत को विकास कार्य के लिए 75 ला...