महिला हत्याकांड में पूर्व रंजिश का एंगल, दो नामजद आरोपियों की तलाश
उरई, जुलाई 3 -- माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा में गुरुवार देर रात को घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर की गई हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पुत्र ने गांव के दो लोगों पर पूर्व रंजिश के चलते हत्या कराने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हत्या की दो वजह सामने आई हैं जिसमें एक नामजद आरोपी के पिता की 15 साल पहले महिला मीना ने चप्पल से पिटाई की थी जबकि दूसरे नामजद आरोपी के रिश्तेदार के दहेज हत्या के मामले में महिला द्वारा समझौता नहीं किया जा रहा था।गुरुवार यह भी पढ़ें- घर के बाहर सो रही महिला की सिर पर वारकर हत्या देर रात को ग्राम जायघा निवासी मीना देवी 50 वर्ष पत्नी स्वर्गीय कल्लू सिंह राजावत की घर के बाहर चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.