महिला हत्याकांड के चौथा आरोपित गिरफ्तार
मधुबनी, जून 13 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली चौक के निकट गुरुवार रात्रि में हुई महिला हत्या मामले में चौथा आरोपित घोघरडीहा थाना क्षेत्र के भोलीरही गांव निवासी अमित कुमार को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि संगीता देवी हत्याकांड को पुलिस टीम ने 36 घंटा के अंदर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अमित कुमार इस घटना में संलिप्त है घटना में जो कट्टा से गोली मारी गई थी वह कट्टा अमित के घर से ही बरामद हुआ था।जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.