मुख्य संवाददाता, नवम्बर 22 -- यूपी के आगरा में महिला स्वास्थ्य मिशन ट्रस्ट एवं धार्मिक आयोजनों की आड़ में साइबर ठगी की दुकान चलाई जा रही थी। आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर गरीब महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए जाते थे। इन खातों में साइबर ठगी की रकम आती थी। खाते साइबर अपराधियों को किराए पर दे दिए जाते थे। एसटीएफ आगरा यूनिट ने ट्रस्ट की आड़ में चल रहे गोरखधंधे का खुलासा किया है। मैनपुरी में 50 हजार के इनामी की गिरफ्तारी के बाद सुराग मिले थे। आगरा में दबिश देकर ट्रस्ट के अध्यक्ष को पकड़ा गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसटीएफ आगरा यूनिट ने मैनपुरी में 50 हजार के इनामी अजय सिंह उर्फ बिल्लू को पकड़ा था। वह मूलत: गिराहा कालोनी नवीन मंडी के सामने मैनपुरी का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2007 में मैनपुरी कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.