अलीगढ़, मार्च 2 -- विजयगढ़। भूरा की गढ़ी गांव में जन्मी डॉ. मधुरी को मासिक धर्म स्वच्छता और प्रजनन स्वास्थ्य पर किए गए शोध के लिए पी.एचडी. की डिग्री हासिल करने पर नई दिल्ली में आयोजित के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। डॉ. मधुरी की इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। एक किसान विप्र तिवारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली डॉ. मधुरी के पिता पूर्व सैनिक विपिन कुमार तिवारी और माता श्रीमती राकेश तिवारी के दिए संस्कारों के दम पर ही यह उपलब्धि हासिल की है। डॉ. मधुरी का मासिक धर्म स्वच्छता और प्रजनन स्वास्थ्य पर किए कार्य से लोग गौवान्वित हैं। उनकी उपलब्धि एक मील का पत्थर साबित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.