अररिया, जुलाई 29 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिला परियोजना समन्वयन इकाई जीविका अररिया की ओर से मंगलवार को जिले के सभी नौ प्रखंडो के सामुदायिक पोषण साधन सेवी एवं मास्टर संसाधन सेवी का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण छह बैचों में पूरा किया गया। एक बैच का प्रशिक्षण दो दिनों का था। इसकी शुरुआत 16 जुलाई 2026 को की गई। प्रशिक्षण का विषय 'महिला स्वस्थ्य एवं खुशहाली' था, जिसके अंतर्गत एनीमिया, महिलाओं में अवसाद तथा प्रजननीय स्वास्थ्य से संबंधित रहा। जिले में कार्यरत कुल 38 मास्टर संसाधन सेवी एवं 165 पोषण साधन सेवी के रूप में कार्यरत जीविका दीदियों को यह प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- जिले की 38 मास्टर संसाधन सेवी एवं 165 पोषण साधन सेवी जीविका दीदियों को मिली ट्रेनिंग ये सभी प्रशिक्षित साधन एवं संसाधन सेवी समूह एवं ग्राम संगठन स्तर ...