महिला स्वावलंबन को मजबूत बनाने पर जोर
सराईकेला, सितम्बर 27 -- खरसावां, संवाददाता। खरसावां प्रखंड के हरिभंजा सामुदायिक भवन में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आजीविका महिला संकुल स्तरीय स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा हुई। कार्यक्रम में महिला समूहों की गतिविधियों, आजीविका के साधनों के विस्तार तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सामूहिक रूप से आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने महिलाओं की सामूहिक भागीदारी को ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं रोजगार और स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.