मुरादाबाद, फरवरी 26 -- मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल ने गुरुवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में समूह सखियों को निर्देश दिए कि जिन समूह में 20 से कम महिला सदस्य हैं, वे राशन कार्ड में शामिल महिलाओं में से चयन कर इन समूह को पूरा करें। गुरुवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय सभागार में समूह सखियों की बैठक का आयोजन कर खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल ने मुख्य विकास अधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि समूहों में महिलाओं की संख्या 20 से कम है, उनमें संख्या पूरी करने के लिए राशन कार्ड में शामिल महिलाओं का चयन किया जाए लेकिन प्रत्येक कार्ड से केवल एक महिला का नाम ही लिया जाए। बैठक में पूर्ति विभाग के अमित कुमार गर्ग, सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...